प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा:17 नवंबर को पहुंचेंगे बाबा रामदेव, 16 को निकलेगी कलश यात्रा
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव 17 नवंबर को पहुंचेंगे। कथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से कराया जा रहा है। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकलेगी कलश यात्रा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल संचालक विनोद यादव ने बताया कि 16 नवंबर को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कुंडा, बाबागंज, बिहार और कालाकांकर ब्लॉक के साथ कुंडा, मानिकपुर, डेरवा और हीरागंज नगर पंचायतों से निकलेगी। बेंती के कथा मंडपम पहुंचेगी यात्रा विभिन्न स्थानों से निकलने वाली कलश यात्रा बेंती स्थित योगिराज देवरहा बाबा कथा मंडपम, राजभवन पहुंचेगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)