जालौन में दीपावली महोत्सव:डीएम और एसपी ने बाराहीं देवी परिसर में किया भगवान श्रीराम का अभिषेक
जालौन के बाराहीं देवी मेला परिसर में आलोक सेवा समिति के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी को उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारना चाहिए। महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। डीएम और एसपी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)