मथुरा में दिवाली पर हादसा:गंधक-पोटाश का मसाला भरकर आतिशबाजी चलाने से किशोर हुआ घायल, गंभीर हालत में जयपुर किया रैफर
मथुरा के थाना मगोर्रा के सौंख कस्बे में दीपावली की रात को हादसा हो गया। यहां लोहे की नाल में गंधक पोटास भरकर चला रहा किशोर नाल फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग किशोर को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया। यह है पूरा मामला सौंख कस्बा निवासी मानसिंह के 17 वर्षीय पुत्र कान्हा ने नादानी में गंधक-पोटाश और बारूद का मसाला जरूरत से ज्यादा भरकर आतिशबाजी चलाई। मसाला अत्यधिक होने और लोहे की नाल में अचानक विस्फोट होने के कारण नाल फट गई। जिसके कारण कान्हा के हाथ और आंख फट गई। कान्हा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी चपेट में आकर किशोर बुरी तरह झुलस गया। वहां रखे पत्थर कई हिस्सों में टूट गए। हादसे में उसकी आँख, नाक तथा हाथ गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। हादसे के बाद युवक के शरीर से अत्यधिक खून (ब्लीडिंग) बह जाने के कारण उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। खुलेआम बिक्री पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया।शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार द्वारा इस प्रकार की खतरनाक आतिशबाजी और गंधक-पोटाश के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, तो फिर इस तरह की आतिशबाजी कैसे बिक रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई और नियमों की अनदेखी के कारण ऐसी जानलेवा घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)