किसानों की शिकायत पर बीज-भंडार प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश:बलिया में किसानों ने तय दर से अधिक कीमत वसूलने का लगाया आरोप

Nov 18, 2026 - 19:28
0
किसानों की शिकायत पर बीज-भंडार प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश:बलिया में किसानों ने तय दर से अधिक कीमत वसूलने का लगाया आरोप
बलिया के कृषि भवन सभागार में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें किसानों ने बीज और खाद की कीमत व उपलब्धता, बिजली, नलकूप, जल निकासी और तूफान से फसलों को हुए नुकसान से जुड़ी समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीज भंडारों पर रेट चार्ट नहीं होने की शिकायत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत तिवारी ने कहा कि जिले के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर बीज के रेट चार्ट नहीं लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विकासखंडों में किसानों को निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बीज दिए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर तत्काल रेट चार्ट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि जहां रेट चार्ट नहीं लगा है, वहां की फोटो जिला कृषि अधिकारी को भेजें। सोहांव विकासखंड के किसान राजेश सिंह और अन्य किसानों ने राजकीय कृषि बीज भंडार सोहांव के प्रभारी पर निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बीज बेचने और किसानों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को संबंधित प्रभारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 19 नवंबर को होगी थोक खाद विक्रेताओं की बैठक किसानों ने निजी खाद विक्रेताओं पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत भी की। डीएम ने ऐसे विक्रेताओं की सूची मांगी और जिले के सभी थोक खाद विक्रेताओं की बैठक 19 नवंबर 2026 को बुलाने के निर्देश दिए। तूफान से फसल नुकसान और जल निकासी का मुद्दा उठा किसान अजय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, मंगल सिंह सेंगर, सुरेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभय नारायण पांडेय और ओमप्रकाश पांडेय सहित अन्य किसानों ने ड्रेनेज, कृषि यंत्रीकरण, खाद की उपलब्धता, तूफान से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, बिजली, नलकूप, उद्यान और विपणन से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में निस्तारण करने को कहा। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि, मंडी समिति, जिला गन्ना अधिकारी, बाढ़ खंड, नलकूप, खाद्य एवं विपणन और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने भी भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User