काशी विश्वनाथ मंदिर के पास शोरूम में लगी आग:रेस्टोरेंट के किचन से भड़की लपटें, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Nov 11, 2026 - 14:43
0
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास शोरूम में लगी आग:रेस्टोरेंट के किचन से भड़की लपटें, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बुधवार को जलान शोरूम में आग लग गई। शोरूम के ऊपर बने प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। छत से काला धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेस्टोरेंट के किचन से उठा धुआं जानकारी के अनुसार, बुधवार को जलान शोरूम के ऊपर स्थित प्रसादम रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं छत की ओर फैलने लगा। मंदिर के पास का इलाका होने के कारण वहां श्रद्धालुओं और खरीदारों की आवाजाही रहती है। धुआं देखकर आसपास के व्यापारियों ने लोगों को मौके से दूर किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। संकरी गलियों के बीच दमकल ने बुझाई आग सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भीड़भाड़ और संकरी गलियों के बावजूद टीम ने तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे लपटें आसपास की दुकानों और शोरूम के दूसरे हिस्सों तक नहीं पहुंच सकीं। नुकसान का आकलन किया जा रहा काशी विश्वनाथ मंदिर के नजदीक व्यावसायिक क्षेत्र में आग लगने से चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, दमकल की कार्रवाई से स्थिति संभल गई। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User