काशी तमिल संगमम 5.0 का प्री-इवेंट कल से होगा शुरू:कुलपति ने प्रोफेसर्स के साथ की बैठक, रन फॉर केटीएस का होगा आयोजन

Nov 20, 2026 - 10:41
0
काशी तमिल संगमम 5.0 का प्री-इवेंट कल से होगा शुरू:कुलपति ने प्रोफेसर्स के साथ की बैठक, रन फॉर केटीएस का होगा आयोजन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में काशी तमिल संगमम 5.0 के मुख्य आयोजन से पहले शनिवार (21 नवंबर) से प्री-इवेंट शुरू होंगी। आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने समन्वयकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रतिनिधियों के लिए प्रस्तावित गतिविधियों और विद्यार्थियों व आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई। ऐसा कार्यक्रम करें जो डेलिगेट्स को आये समझ कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि काशी तमिल संगमम बीएचयू के लिए अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक क्षमताओं को देश के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के लिए ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जाएं, जिनमें वे रुचि के साथ सक्रिय भागीदारी कर सकें। इसके लिए सभी विभागों और आयोजन से जुड़े लोगों को टीम भावना के साथ काम करना होगा। कल से शुरू होगा प्री-इवेट कार्यक्रम समन्वयक अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि 21 नवंबर से शुरू होने वाले प्री-इवेंट का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलकर शहर के विभिन्न हिस्सों तक आयोजन की पहुंच बनाना है। इसके जरिए युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को काशी तमिल संगमम से जोड़ा जाएगा। 'रन फॉर केटीएस 5.0' में दौड़ेगा काशी प्री-इवेंट के तहत 'रन फॉर केटीएस 5.0' आयोजित करने की योजना है। इसमें बीएचयू समुदाय के साथ शहर के नागरिक भी शामिल होंगे। दौड़ के माध्यम से फिटनेस, एकता और सांस्कृतिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा 'केटीएस यूथ क्विज' के जरिए युवाओं को काशी, तमिलनाडु, भारतीय ज्ञान परंपरा, साहित्य, कला, विज्ञान और विरासत से जुड़े सवालों के माध्यम से अपनी जानकारी परखने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय परिसर के प्रमुख और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर संगीत, नृत्य, कविता और फ्लैश मॉब जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से परिसर में उत्सव का माहौल बनाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की तैयारी है। 1 हजार कॉलेजों से चयनित होंगे बच्चे बैठक में तिरुक्कुरल के अध्ययन से जुड़ी राष्ट्रीय पहल पर भी चर्चा हुई। इसके तहत देश के 1,000 कॉलेजों से चयन परीक्षा के माध्यम से एक-एक विद्यार्थी चुना जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को एक महीने की इंटर्नशिप के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। विद्यार्थी अपनी पसंद की भाषा में तिरुक्कुरल का अध्ययन कर उसके नैतिक और जीवन मूल्यों पर शोध पत्र तैयार करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User