जलभराव से परेशान शिक्षिका पानी की टंकी पर चढ़ी:चढ़ी, बिजनौर में घर के सामने रास्ता बनवाने, ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की

Nov 11, 2026 - 19:57
0
जलभराव से परेशान शिक्षिका पानी की टंकी पर चढ़ी:चढ़ी, बिजनौर में घर के सामने रास्ता बनवाने, ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की
बिजनौर में बुधवार शाम 4 बजे महिला टीचर पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह घर के सामने सड़क निर्माण कराने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। महिला ने सदर विधायक और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। सूचना पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… हमीदपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी मीनाक्षी निजी पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। उनके एक बेटा शुभ और एक बेटी ईशु है। उनके पति स्कूल में वाहन चलाते हैं। मीनाक्षी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनके घर के सामने आम रास्ते का निर्माण नहीं कराया है। इससे वहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। मीनाक्षी का कहना है कि रास्ते के दोनों ओर नालियां भी नहीं बनी हैं। आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर गिर जाते हैं। रिक्शा भी पलटते रहते हैं। 2 साल से रास्ते की यही स्थिति है, लेकिन प्रधान निर्माण कराने को तैयार नहीं हैं। सदर विधायक और अधिकारियों को बुलाने की मांग समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज मीनाक्षी बुधवार शाम करीब 4 बजे गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने सड़क बनवाने, ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने और घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को हटवाने की मांग उठाई। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुईं। वह सदर विधायक और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। 6 महीने पहले ग्रामीणों ने भी दिया था धरना ग्रामीणों के मुताबिक, रास्ता बनवाने की मांग को लेकर करीब छह महीने पहले भी लोगों ने तीन दिन तक धरना दिया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User