हमीरपुर में आस्था के साथ मनाई गई अक्षय नवमी:महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा, परिवार की खुशहाली की कामना

Nov 18, 2026 - 15:07
0
हमीरपुर में आस्था के साथ मनाई गई अक्षय नवमी:महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा, परिवार की खुशहाली की कामना
हमीरपुर में बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी यानी इच्छा नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं और किशोरियों ने आंवले के पेड़ के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ पति और संतान की लंबी उम्र की कामना की। सोलह शृंगार कर लपेटा कच्चा सूत, सुनी व्रत कथा धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है और इसकी पूजा व परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और सोलह शृंगार कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। महिलाओं ने आंवले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित कर रोली, चंदन, अक्षत और फूल चढ़ाए। इसके बाद तने पर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा की, व्रत कथा सुनी और दीप जलाकर आरती उतारी। पेड़ के नीचे बनाया भोजन, कन्याओं को प्रसाद खिलाकर खोला व्रत पूजा-अर्चना के बाद कई स्थानों पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे ही पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार कर भगवान विष्णु को भोग लगाया। वहीं, कई महिलाएं घरों से ही भोजन और प्रसाद बनाकर लाई थीं। भोग लगाने के बाद महिलाओं ने सबसे पहले कन्याओं को भोजन और प्रसाद ग्रहण कराया, इसके पश्चात स्वयं भोजन कर अपना व्रत पूर्ण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User