इटावा सफारी में कोलंबिया-रूस के पर्यटकों ने किया भ्रमण:गूगल ट्रांसलेट से हुई बातचीत, विदेशी मेहमानों को समझाई गई वन्यजीवों की जानकारी

Nov 18, 2026 - 15:07
0
इटावा सफारी में कोलंबिया-रूस के पर्यटकों ने किया भ्रमण:गूगल ट्रांसलेट से हुई बातचीत, विदेशी मेहमानों को समझाई गई वन्यजीवों की जानकारी
इटावा सफारी पार्क में बुधवार सुबह कोलंबिया और रूस से आए विदेशी पर्यटकों के दो समूहों ने भ्रमण किया। सुबह करीब 11 बजे पहुंचे पर्यटकों ने वन्यजीवों को करीब से देखा और सफारी पार्क की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें सबसे ज्यादा रोमांच तेंदुए की सफारी में आया। गूगल ट्रांसलेट से हुई बातचीत सफारी पार्क के शिक्षा अधिकारी कार्तिक द्विवेदी ने विदेशी पर्यटकों से बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली। उन्होंने ऑडियो ट्रांसलेशन के जरिए अंग्रेजी से स्पेनिश में जानकारी का अनुवाद कर पर्यटकों को सफारी पार्क के बारे में बताया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पर्यटकों के सवालों के जवाब भी दिए। बब्बर शेरों के प्रजनन कार्यक्रम की दी जानकारी कार्तिक द्विवेदी ने पर्यटकों को सफारी पार्क में चलाए जा रहे बब्बर शेरों के प्रजनन कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने इसके महत्व और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कॉफी टेबल बुक और स्मृति सामग्री भेंट की क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं क्यूरेटर रूपेश श्रीवास्तव ने पर्यटकों को इटावा सफारी पार्क का इतिहास बताया। उन्होंने पर्यटकों से विजिटर फीडबैक भी दर्ज कराया। सफारी की याद के रूप में उन्हें कॉफी टेबल बुक और अन्य स्मृति सामग्री भेंट की गई। तेंदुए की सफारी ने किया रोमांचित सफारी प्रशासन के अनुसार, विदेशी पर्यटकों ने पूरे भ्रमण का आनंद लिया। उन्होंने अलग-अलग वन्यजीवों को करीब से देखा, लेकिन तेंदुए की सफारी उन्हें सबसे ज्यादा रोमांचक लगी। पर्यटकों ने सफारी पार्क की व्यवस्थाओं और यहां मिले अनुभव पर खुशी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User