छठ से पहले खलीलाबाद के 13 घाटों पर होंगी व्यवस्थाएं:हर घाट पर तैनात होंगे कुशल तैराक, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में छठ पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार सुबह 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र के सभी 13 छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व से पहले सफाई, पानी की निकासी, दवा का छिड़काव और रोशनी की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही काम में लापरवाही न बरतने को कहा। जगत जायसवाल ने बताया कि सभी 13 घाटों पर रोशनी के इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर घाट पर कुशल तैराक तैनात होंगे। घाटों के आसपास सफाई और पानी की निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। नगर पालिका की कोशिश है कि किसी को असुविधा न हो। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी होगी। पक्के पोखरे पर भी होंगी सुविधाएं नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित पक्के पोखरे का भी जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में इसी पोखरे से छठ पर्व की परंपरा शुरू हुई थी। हर साल यहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचती हैं। इस घाट पर भी सुरक्षा, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं के इंतजाम किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)