बरेली में ट्रक ड्राइवर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी:6 महीने पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी, कमरे में लटका मिला शव

Nov 11, 2026 - 15:19
0
बरेली में ट्रक ड्राइवर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी:6 महीने पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी, कमरे में लटका मिला शव
बरेली के भुता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैकपुर कला में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय ट्रक चालक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) लगाने से ही मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, छह माह पूर्व पत्नी के अचानक चले जाने के कारण युवक मानसिक तनाव में चल रहा था। सिलेंडर लेने पहुंचे भाई ने देखा शव मृतक मुनेन्द्र (30 वर्ष) पुत्र मदनलाल पेशे से ट्रक चालक था। मुनेन्द्र के भाई ने बताया कि वह दीपावली पर ट्रक लेकर घर आया हुआ था। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद अपने मकान में सोने चला गया था। रात में किसी समय उसने कमरे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब भाई मदनलाल घर पर रखा गैस सिलेंडर लेने पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर मदनलाल पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ, जहां कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। मुनेन्द्र का शव फंदे से झूल रहा था। 4 साल पहले किया था प्रेम विवाह परिजनों के मुताबिक, मुनेन्द्र ने करीब चार साल पहले जौनपुर निवासी आंचल के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 7 महीने का बेटा भी है। 6 महीने से लापता थी पत्नी परिजनों ने बताया कि आंचल करीब छह महीने पहले अचानक घर छोड़कर चली गई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी के अचानक चले जाने के बाद से ही मुनेन्द्र गुमसुम और मानसिक तनाव में रहता था। हालांकि परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत या तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट में 'हैंगिंग' से मौत होना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User