गंगा तट की स्वच्छता के लिए अभियान:देव दीपावली से पहले नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Nov 18, 2026 - 14:01
0
गंगा तट की स्वच्छता के लिए अभियान:देव दीपावली से पहले नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी में आगामी देव दीपावली पर्व को स्वच्छता और जनभागीदारी के साथ मनाने के संकल्प के तहत रविवार को नगर निगम और नमामि गंगे काशी अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दशाश्वमेध, प्रयाग और राजेंद्र प्रसाद घाट तक चले अभियान में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में नगर निगम और नमामि गंगे की टीम ने श्रमदान किया। इस दौरान पर्यटकों और आमजन को गंगा घाटों के साथ शहर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। राजेश शुक्ला ने कहा कि देव दीपावली पर स्वच्छता को अपनी जीवनशैली और संस्कार का हिस्सा बनाएं। वहीं, गंगा सेवक ने कहा कि जिस गंगा को मां कहते हैं, उसे स्वच्छ रखना भी हमारा धर्म है। अभियान में नीलिमा राय, प्रकाश सिंह, कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, सेवी भारती, रेखा, काजल, भगवान दास और गोपाल साहनी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User