कुरुक्षेत्र पुलिस ने सुलझाई अनुज की मौत गुत्थी:पोस्टमॉर्टम आज, एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी की तलाश; 15 को भाई की शादी

Nov 20, 2026 - 07:07
0
कुरुक्षेत्र पुलिस ने सुलझाई अनुज की मौत गुत्थी:पोस्टमॉर्टम आज, एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी की तलाश; 15 को भाई की शादी
कुरुक्षेत्र के शिव कॉलोनी के अनुज कुमार की मौत के मामले में परिवार ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला सड़क हादसे का निकला। पुलिस ने 2 घंटे में केस सुलझा लिया। पुलिस को मिली CCTV फुटेज में एक गाड़ी अनुज को टक्कर मारती दिखाई दी है। अब पुलिस इस गाड़ी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आज अनुज के शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। 15 दिसंबर को छोटे भाई शादी अनुज के परिवार में 15 दिसंबर को उसके छोटे भाई की शादी होनी थी। इसके लिए अनुज पत्नी और दोनों बच्चों के साथ 1 दिसंबर को अपने पैतृक घर उन्नाव जाने वाला था। इसके लिए रिंकी ने ट्रेन की टिकट भी बुक करवा ली थी। अनुज की पत्नी 9 माह की गर्भवती है। उसके दो बेटे विराज (5) और नैतिक (3) हैं। अनुज यहां अपने ससुराल में रह रहा था। अनुज टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। बाइक का निपटारा चाहती थी रिंकी दूसरी ओर, रिंकी ने बताया कि मनोज के साथ बाइक को लेकर विवाद था। मनोज का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके सिर पर चोट लगी थी। बाइक अनुज के नाम पर थी, जबकि उसे मनोज ने खरीदा था। पति के फंसने का लग रहा था डर बताया कि उसे डर था कि बाइक उसके पति के नाम पर है। कहीं इसमें उसका पति ना फंस जाए। इसलिए वो बाइक को मनोज के नाम करवाकर देवर की शादी में जाना चाहती थी। पुलिस तलाश रही टक्कर मारने वाली गाड़ी थाना सिटी थानेसर के SHO मुकेश कुमार के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज मिली है, जिसमें एक गाड़ी अनुज को टक्कर मारती दिख रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास कई लोगों से पूछताछ की गई। इससे साफ हो गया कि अनुज की हत्या नहीं हुई, बल्कि एक्सीडेंट में उसकी जान गई। अब गाड़ी की पहचान करके ड्राइवर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User