बीजेपी बोली- CJP नेताओं को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही:अधिकारियों के पास इसके ठोस सबूत हैं, पाकिस्तानी नेता आशुतोष रांका को पैसे दे रहे

Nov 05, 2026 - 16:41
0
बीजेपी बोली- CJP नेताओं को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही:अधिकारियों के पास इसके ठोस सबूत हैं, पाकिस्तानी नेता आशुतोष रांका को पैसे दे रहे
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों के पास कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को विदेशी फंडिंग मिलने के सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत को अमेरिका के डोनर से, जबकि आशुतोष को पाकिस्तानी नेताओं से पैसे मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को समन भेजा है। दोनों को आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। CJP फंडिंग पर 3 बार उठे सवाल कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया CJP ने पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी मदद के लिए फंड बनाया है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इसी साल 27 जुलाई को इसमें एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। वांगचुक ने CJP के विदेशी कनेक्शन के आरोप खारिज किए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 3 सितंबर को CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े विदेशी कनेक्शन के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि आंदोलन को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अमेरिका में बड़ी संख्या में समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी। इसके बाद उन्होंने CJP के सोशल मीडिया फॉलोअर्स के डेटा का विश्लेषण किया। उनके मुताबिक, करीब 94% फॉलोअर्स भारत से थे, जबकि सिर्फ 6% दूसरे देशों से थे। दीपके ने कहा था- CJP का खर्च दोस्त मिलकर उठाते हैं अभिजीत दीपके विदेशी फंडिंग के आरोपों को खारिज कर चुके हैं। CJP के आंदोलनों के खर्च पर दीपके ने कहा था कि वह और उनके दोस्त मिलकर पैसा जुटाते हैं। उनके मुताबिक, संगठन को किसी बाहरी डोनर या बड़े उद्योगपति से आर्थिक मदद नहीं मिली है। आगे उन्होंने क्राउडफंडिंग से पैसा जुटाने की योजना भी बताई थी। विदेशी फंडिंग के आरोपों पर दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह से भी सवाल किया था। उनका कहना था कि अगर आंदोलन में विदेशी पैसा आया है, तो इसकी जांच और रोकथाम की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- हमारे आंदोलन की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से न करें:CJP कार्यकर्ताओं का जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह, बाहर आकर फिर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दीपके ने वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों की तुलना नेपाल और बांग्लादेश के सत्ता बदलाव वाले हिंसक प्रदर्शन से करना ठीक नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User