दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग:4 मंजिला इमारत तक फैली, 22 फायर टेंडर पहुंचे; बैटरी ओवरहीटिंग की आशंका

Nov 06, 2026 - 13:00
0
दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग:4 मंजिला इमारत तक फैली, 22 फायर टेंडर पहुंचे; बैटरी ओवरहीटिंग की आशंका
दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार सुबह एक मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर चार मंजिला इमारत तक पहुंच गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:28 बजे पुरी प्लाजा की ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान नंबर 13/21 में लगी थी। यहां मोबाइल बैटरियां रखी हुई थीं। शुरुआती जांच में बैटरियों के गर्म होने या ओवरचार्जिंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे से जुड़ी 3 फोटो… FSL की टीम को जांच सौंपी गई आग लगने की असली वजह का पता लगाने के लिए दमकल विभाग, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर और FSL की टीम जांच करेगी। इसके अलावा MCD से इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच भी कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाहदरा के शांति मोहल्ला में भी लगी आग दिल्ली के शाहदरा जिले के शांति मोहल्ला की गली नंबर 6 में भी आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई, लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से कूदने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User