बाराबंकी में मकान सील करने पहुंची राजस्व टीम:किरायेदार छत पर चढ़े, वकीलों ने विरोध किया; तहसीलदार बोले- जमीन प्रशासन की है

Nov 18, 2026 - 17:35
0
बाराबंकी में मकान सील करने पहुंची राजस्व टीम:किरायेदार छत पर चढ़े, वकीलों ने विरोध किया; तहसीलदार बोले- जमीन प्रशासन की है
बाराबंकी में हाईकोर्ट में अपील की सुनवाई लंबित रहने के बीच तहसील प्रशासन मकान सील करने पहुंचा। बुधवार दोपहर 2 बजे टीम कोतवाली इलाके में तहसील गेट के पास स्थित मकान पर पहुंची। किरायेदारों और वकीलों ने कार्रवाई का विरोध किया। किरायेदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया गया। विरोध में वे छत पर चढ़ गए। मौके पर पहुंचे वकीलों की तहसीलदार से बहस हुई। परिवार का दावा है कि 1963 से मकान पर उसका कब्जा है। वह नियमित रूप से किराया जमा कर रहा है। परिवार के मुताबिक, बेदखली के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। परिवार ने बताया कि अपील पर अगले दिन सुनवाई होनी है। उसका आरोप है कि सुनवाई से पहले ही मकान सील करने की कोशिश की गई। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कई वकील मौके पर पहुंचे और विरोध किया। वकीलों के विरोध के बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के वहां से लौटने का दावा किया गया है। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई को सही बताया। तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डीएम के आदेश पर मकान सील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन प्रशासन की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User