श्रीराम कथा के बाद दिल्ली रवाना हुए अनिल बलूनी:आवास पर इगास-बग्वाल पर्व में शामिल हुए, अमित शाह भी पहुंचे

Nov 20, 2026 - 00:08
0
श्रीराम कथा के बाद दिल्ली रवाना हुए अनिल बलूनी:आवास पर इगास-बग्वाल पर्व में शामिल हुए, अमित शाह भी पहुंचे
प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा के समापन के बाद भाजपा सांसद अनिल बलूनी दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने इगास-बग्वाल पर्व का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बाबा रामदेव समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है इगास कुंडा के बेंती राजभवन में तीन दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित की गई थी। अनिल बलूनी गढ़वाल (पौड़ी) से भाजपा सांसद हैं। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इगास-बग्वाल पर्व का आयोजन उनके दिल्ली स्थित आवास पर किया गया। कार्यक्रम में देश के कई संत-महात्मा और अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंचीं। पारंपरिक तरीके से किया अग्निपूजन अनिल बलूनी और उनकी पत्नी के आमंत्रण पर पहुंचे संत-महापुरुषों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से इगास की अग्नि जलाई गई और अग्निपूजन किया गया। उत्तराखंड से आई सांस्कृतिक मंडलियों ने लोकगीत प्रस्तुत किए। लोकसंस्कृति को सहेजने का दिया संदेश कार्यक्रम में लोकसंगीत और उत्तराखंड की परंपराओं से जुड़े आयोजन हुए। इसके जरिए लोकसंस्कृति को सहेजने और नई पीढ़ी तक पारंपरिक विरासत पहुंचाने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User