विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर आगरा में मंथन कल:निर्वाचन आयोग की 5 मंडलों के 21 जिलों की होगी समीक्षा
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम 19 नवंबर को आगरा में समीक्षा बैठक करेगी। होटल आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड पर होने वाली इस बैठक में 5 मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग करेंगे। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी और चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी-डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी-एसपी शामिल होंगे। संबंधित जिलों के अधिकारी पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन तैयारियों की प्रगति और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। तैयारियों की 2 तस्वीरें… समीक्षा के दौरान मतदाता सूची को दुरुस्त करने, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों पर विशेष ध्यान रहेगा। मतदाता जागरूकता अभियान और सुरक्षा प्रबंधन की भी समीक्षा होगी। इससे पहले जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को होटल आईटीसी मुगल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक से संबंधित व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक की खास बातें किन मुद्दों पर फोकस मतदाता सूची, मतदान केंद्र, ईवीएम-वीवीपैट, कार्मिकों का प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन। कैसे देंगे जानकारी संबंधित जिलों के अधिकारी पीपीटी के जरिए चुनावी तैयारियों की प्रगति बताएंगे। इन 21 जिलों की होगी समीक्षा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)