2027 में बाराबंकी में कांग्रेस रनर नहीं, विनर बनेगी:कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बोले- सभी सीटों पर संगठन मजबूत करने का लक्ष्य
बाराबंकी में कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें छह विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बाराबंकी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद तनुज पुनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरने को कहा। अब्दुल हन्नान ने कहा कि संगठन एक-एक व्यक्ति से मिलकर बनता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में ऐसे कार्यकर्ताओं से बनी है, जो आजादी के समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं। उनके मुताबिक, बाराबंकी का हर कार्यकर्ता दस कार्यकर्ताओं के बराबर है और उसे इसी ऊर्जा से काम करना होगा। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूखे-प्यासे रहकर संगठन के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भी इसी उत्साह से जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर पार्टी की नीतियां गांव-गांव और घर-घर पहुंचानी होंगी। पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि बाराबंकी के कार्यकर्ता लखनऊ से दिल्ली तक पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बाराबंकी में कांग्रेस रनर नहीं, विनर बनेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। सम्मेलन में शिव शंकर शुक्ला, आदर्श पटेल, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला और इरफान कुरैशी समेत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)