अब 12 टीमों का होगा IPL:रिपोर्ट- BCCI 2028 से फ्रेंचाइजी बढ़ाने की योजना बना रहा; पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे

Nov 10, 2026 - 13:01
0
अब 12 टीमों का होगा IPL:रिपोर्ट- BCCI 2028 से फ्रेंचाइजी बढ़ाने की योजना बना रहा; पुणे-वडोदरा रेस में सबसे आगे
IPL में 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लीग के विस्तार पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो लीग में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी। इस रेस में पुणे और वडोदरा शहरों को सबसे आगे माना जा रहा है। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए नई टीमों के लिए शहरों का अंतिम फैसला बदल भी सकता है। 2022 में भी दो टीमें जुड़ी थीं IPL में पिछली बार 2022 सीजन से पहले दो नई टीमें शामिल की गई थीं। लखनऊ सुपर जायंट्स को RPSG ग्रुप ने 940 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वहीं गुजरात टाइटंस का मालिकाना हक CVC कैपिटल पार्टनर्स ने 750 मिलियन डॉलर में हासिल किया था। नई टीम की कीमत 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है रिपोर्ट के मुताबिक, नई फ्रेंचाइजी की कीमत 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपए) से ज्यादा हो सकती है। RCB की हालिया बिक्री 1.78 बिलियन डॉलर और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री करीब 1.65 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर हुई है। नई टीमों में निवेश के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म, वेस्ट एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी फैमिली ऑफिस और भारतीय कारोबारी समूह रुचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा का नाम भी शामिल है। 2028-2032 के मीडिया राइट्स साइकल से जुड़ी तैयारी पुणे नाम से पहले भी खेल चुकी हैं टीमें पुणे में इससे पहले दो IPL फ्रेंचाइजी खेल चुकी हैं। पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 2011 से 2013 तक लीग में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने IPL खेला। टीम 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस से 1 रन से हार मिली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User