ब्रेकिंग न्यूज़
उपजिलाधिकारी ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़ । निजामाबाद तहसील में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद सन्त रंजन के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई ।रैली में उपजिलाधिकारी ने भी मोटरसाइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व करते हुए नारा लगा रहे थे। सरकार बने मतदान से हम सबका यही संकल्प है। 25 मई को सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है के नारा लगाते हुए चल रहे थे लोक तंत्र का पर्व मनाना है आजमगढ़ में 25मई को वोट देने जाना है का नारा लगा रहे थे। रैली तहसील से निजामाबाद कस्बे में होते हुए शेरपुर तिराहे फरिहा निजामाबाद मार्ग से पुनः तहसील में आकर समाप्त हुई इस अवसर पर तहसीलदार कमल कुमार सिंह ,नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ,और कानून गो लेखपाल राजस्व कर्मी अधिवक्ता आदि लोग उपस्थित थे



