तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली अनुमति, कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

तीन साल पहले बनी पार्टी तमिलनाडु में अब सरकार संभालेगी. टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने शनिवार (9 मई) को लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. विजय ने राज्यपाल को अन्य पार्टियों का समर्थन पत्र भी सौंपा. मुख्यमंत्री विजय ही होंगे. वहीं कैबिनेट में 9 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें छह टीवीके के और तीन कांग्रेस के मंत्री हो सकते हैं.
टीवीके के पास कुल 107 विधायक थे. इस वजह से सरकार बनाने को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. विजय को मुख्यमंत्री बनने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. अब पार्टी के पास कुल 120 विधायक हैं. विजय रविवार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
तमिलनाडु सरकार में कौन-कौन बन सकता है मंत्री
इन मंत्रियों में टीवीके के सेंगोत्तियन, अधव अर्जुन, एन आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार और राजमोहन शामिल हैं. इनके अलावा 3 कांग्रेस के विधायक शामिल हैं. तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार दोपहर 3.15 बजे शपथ लेंगे.
अन्य पार्टियों से मिला समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा
विजय ने अन्य पार्टियों से मिले समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है. सरकार बनाने का दावा किया है. कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और IUML के समर्थन से अब 121 विधायक टीवीके के समर्थन में हैं. राज्य में उनका सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले खबर आई थी कि राज्यपाल की शाम 7.10 बजे फ्लाइट से केरल जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना दौरा कैंसिल कर दिया था.
चार मई को आए चुनाव परिणाम में टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके को 108 सीटें मिलीं. राज्य में हंग असेंबली बनी है. यहां डीएमके को 59, AIADMK को 47 कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं.
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में टूटा ‘INDIA’ गठबंधन? TVK को कांग्रेस के समर्थन से भड़के स्टालिन, कहा- ‘रिश्ता तोड़ लिया…’



