Protein And Fiber Balance: बॉडी बनाने के लिए फाइबर को भूलकर सिर्फ ले रहे हैं प्रोटीन? हो सकते हैं इस कैंसर के शिकार

Side Effects Of Eating Too Much Protein: आजकल फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के ट्रेंड में ज्यादातर लोग सिर्फ प्रोटीन पर ध्यान देने लगे हैं. जिम शुरू करते ही डाइट में प्रोटीन शेक, चिकन, अंडे और सप्लीमेंट्स की मात्रा बढ़ा दी जाती है, लेकिन इसी चक्कर में कई लोग फाइबर को लगभग भूल जाते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर को सिर्फ प्रोटीन मिलेगा और फाइबर की कमी होगी, तो इसका उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है.
क्या फाइबर का ध्यान न रखने से हो सकती है दिक्कत?
नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr. Olufemi Kassim के मुताबिक, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी फाइबर भी है. अगर हाई-प्रोटीन डाइट के साथ पर्याप्त फाइबर न लिया जाए, तो डाइजेशन सिस्टम पर दबाव बढ़ सकता है. इससे कब्ज, पेट फूलना, गैस और अनरेगुलर बाउल मूवमेंट जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
हमारे शरीर के लिए फाइबर क्यों है जरूरी?
डॉक्टर बताते हैं कि फाइबर सिर्फ पेट साफ रखने का काम नहीं करता, बल्कि यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी मजबूत बनाता है. यही बैक्टीरिया डाइजेशन को बेहतर रखने और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों की डाइट में फाइबर ज्यादा होता है, उनका माइक्रोबायोम ज्यादा हेल्दी और विविध होता है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
फाइबर के बिना प्रोटीन क्यों नहीं करेगा काम
एक्सपर्ट के अनुसार, फाइबर भोजन के पाचन की गति को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. यही वजह है कि सिर्फ प्रोटीन लेने से शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता.
एक एडल्ट को हर दिन कितना चाहिए फाइबर?
डॉ. कासिम का कहना है कि ज्यादातर एडल्ट को रोजाना करीब 25 से 35 ग्राम फाइबर लेना चाहिए, लेकिन हाई-प्रोटीन डाइट फॉलो करने वाले कई लोग इस जरूरत का आधा भी पूरा नहीं कर पाते. दूसरी तरफ, कई लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने लगते हैं. आमतौर पर शरीर को रोजाना 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन हाई-प्रोटीन डाइट में यह मात्रा 80 से 90 ग्राम तक पहुंच सकती है.
इसे भी पढ़ें – Weight Loss Drugs Health Risk: GLP-1 ड्रग्स से घट रहा वजन, लेकिन आंखों पर पड़ सकता है असर; विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
कम फाइबर लेने वालों को कैंसर का भी खतरा
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लंबे समय तक ज्यादा प्रोटीन और कम फाइबर वाली डाइट लेने से शरीर में सूजन, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इतना ही नहीं, भविष्य में कोलन कैंसर और दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है. खासतौर पर स्मोक्ड मीट और प्रोसेस्ड रेड मीट को ज्यादा मात्रा में खाने वालों में यह जोखिम अधिक माना गया है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि डाइट में सिर्फ प्रोटीन नहीं, बल्कि फाइबर से भरपूर चीजें भी शामिल करनी चाहिए.
कहां से मिलेगा शरीर को फाइबर?
फल, सब्जियां, ओट्स, चिया सीड्स, दालें, क्विनोआ और साबुत अनाज शरीर को जरूरी फाइबर देते हैं. इसके साथ ही फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि पेट से जुड़ी समस्याएं न हों.
इसे भी पढ़ें – Supplements Side Effects: रोज सप्लीमेंट्स खाने वाले तुरंत हो जाएं अलर्ट, डॉक्टर ने बताई नुकसान की पूरी सच्चाई
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator



