अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में घर में घुसकर मनबढ़ लोगों की मारपीट पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप,

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति रामजीत ने बताया कि होली के दिन मेरे घर पर विपक्षी का लड़का घूमता हुआ आया। मैने मना किया कि मेरे घर पर मत आया करो। विपक्षी के लड़के द्वारा मेरे लड़के को नशा करना सिखाया जाता था। मैने अपने घर पर आने से मना कर दिया और दोनों बच्चों को एक एक थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर विपक्षी नाराज होकर एकजुट होकर मेरे घर में घुसकर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने हम लोगों की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और हमारे ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हम लोग चाहते हैं कि पुलिस धाराओं की बढ़ोतरी करें और आरोपियों को गिरफ्तार करें। वहीं थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।



