आजमगढ़

Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार, अपहृता बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह पर वादिनी ने लिखित सूचना दी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को सुनील गौतम पुत्र राजकुमार गौतम निवासी ग्राम जिवली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 01.03.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। वादिनी के अनुसार अभियुक्त विगत एक वर्ष से उनकी पुत्री का पीछा कर रहा था तथा उसके परिजनों से पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 13.03.2026 को अपह्रता की सकुशल बरामदगी कर ली गई थी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 विनोद प्रताप मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुनील गौतम को जिवली तिराहे से समय लगभग 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!