Azamgarh news :नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर पर वादी ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 24.03.2026 को समय लगभग डेढ़ बजे दिन में वादी के 14 वर्षीय पुत्र को विपक्षी उमर पुत्र अयाज एवं फैसल पुत्र अब्दुर्रहमान द्वारा दुकान से सामान लाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर रसूलपुर के पास एक सुनसान ट्यूबवेल पर ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म (अप्राकृतिक संबंध) किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। भयवश पीड़ित ने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी, परंतु पुनः धमकी मिलने पर उसने वादी को घटना की जानकारी दी।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 140(4)/351(3) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अजीज खान द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.03.2026 को उ0नि0 अजीज खान मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 उमर पुत्र अयाज अहमद उम्र करीब 21 वर्ष एवं फैसल पुत्र अब्दुर्रहमान उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम लोनियाडीह थाना फूलपुर को सहजेरपुर पुलिया के पास से समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।



