Azamgarh news :पुलिस ने चेकिंग के दौरानअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 शिवम मिश्रा मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर फरीदपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर अभियुक्त विशाल कन्नौजिया पुत्र धर्मेन्द्र कन्नौजिया निवासी ग्राम केवटहिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को समय लगभग 12:05 बजे भोर में गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।



