आजमगढ़

Azamgarh news :दहेज हत्या के आरोप में पति सहित पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज क्षेत्र में दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को वादी श्री सुनील विश्वकर्मा पुत्र बेद प्रकाश विश्वकर्मा निवासी गद्दीपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दी गई कि उनकी चचेरी बहन सुनीता (उम्र लगभग 26 वर्ष) को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई हेतु हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!