आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ में भूमिहार समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का होगा महा संगम

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ में भूमिहार समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का होगा महा संगम

आजमगढ़ जनपद में ब्रह्मर्षि परंपरा के गौरव एवं स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन, आजमगढ़ के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य सामाजिक परिचर्चा, संवाद एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भूमिहार समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राधाकृष्ण मैरेज हाल, भीमबर (आजमगढ़) में किया जाएगा, जहां समाज के बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन, युवा वर्ग एवं सम्मानित नागरिक एकत्र होकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा करेंगे।
इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने हेतु सहभोज का भी आयोजन रखा गया है, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।
ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन ने अपने स्वजातीय बंधुओं से भावपूर्ण अपील की है कि वे इस गरिमामयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा समाज की एकता और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
“एकता में ही शक्ति है, और संगठित समाज ही प्रगति का आधार है।”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!