खेल

इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस को खास सलाह दी है. उनका कहना है कि मुंबई टीम को रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे टीम को अधिक फायदा मिल सके. IPL 2025 में MI ने रोहित शर्मा का उपयोग एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया था, लेकिन इरफान ने उस रणनीति को गलत ठहराते हुए कहा कि मुंबई को रोहित की लीडरशिप स्किल्स का भरपूर फायदा लेना चाहिए, जिसके लिए उनका फील्डिंग के लिए मैदान पर आना बहुत जरूरी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा का माइंडसेट बहुत अहम कड़ी है और देखना होगा कि मुंबई इंडियंस उसका फायदा कैसे उठाती है. इरफान ने कहा कि पिछले साल MI ने बहुत बढ़िया ढंग से रोहित को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतारा था, लेकिन इरफान के अनुसार उनका फील्डिंग के लिए मैदान पर आना बहुत जरूरी है, जिससे वो कप्तान की मदद कर सकें. क्योंकि रोहित का दिमाग हमेशा एक लीडर की तरह सोचता रहता है.

इरफान पठान ने आगे कहा, “MI उन्हें इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल करेगी. मगर जब आपके पास एक सफल कप्तान हो, जिसने ट्रॉफी कई बार जीती हो तो आपको उनका भरपूर फायदा उठाना चाहिए. उन्हें मैदान पर उतारो और उनकी लीडरशिप स्किल्स का पूरा फायदा उठाओ.”

रोहित शर्मा पिछले 2 सीजन में अच्छे टच में दिखे हैं. IPL 2025 में उन्होंने 15 मैच खेलकर 418 रन बनाए थे और पूरे सीजन में उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारी निकली थीं. रोहित आईपीएल के इतिहास में 7000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं, जो 8,000 रनों के भी पार जा चुके हैं. रोहित ने अब तक 272 IPL मैचों में 7046 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!