आजमगढ़

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह आरोप लगाया गया कि ग्राम भेड़िया निवासी अभियुक्त प्रिन्स मौर्य पुत्र विनोद मौर्य द्वारा वादिनी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया गया तथा शादी का झांसा देकर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई और जबरदस्ती अवैध संबंध बनाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 69/351(3) बीएनएस बनाम प्रिन्स मौर्य पुत्र विनोद मौर्य निवासी ग्राम भेड़िया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त प्रिन्स मौर्य पुत्र विनोद मौर्य निवासी ग्राम भेड़िया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष को भेड़िया नदी पुल के नीचे से दिनांक 13.03.2026 समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!