Azamgarh news :जिम से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन पंच व लाठी-डण्डा के साथ गिरफ्तार
जिम से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन पंच व लाठी-डण्डा के साथ गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत देवापुर निवासिनी नन्हकी पत्नी बांकेलाल बिन्द द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र गोविन्द (उम्र लगभग 29 वर्ष) प्रतिदिन की तरह मार्टिनगंज जिम करने गया था। जिम से वापस आते समय करीब 10 बजे जब वह महुजा पुरानी चीनी मिल के पास पहुँचा, तभी 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डण्डे व पंच से उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल युवक को उपचार हेतु पहले सरकारी अस्पताल मार्टिनगंज तथा बाद में बेहतर इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 81/26 धारा 3(5)/115(2)/109/110 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान घायल के बयान के आधार पर अभियुक्तगण— 01. इन्द्रेश राजभर पुत्र मनिराम 02. विकाश राजभर पुत्र रोशन लाल 03. अभिषेक पुत्र रज्जन राजभर निवासीगण ग्राम बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के नाम प्रकाश में आये। विवेचना के दौरान धारा 110 बीएनएस का लोप कर धारा 117(2) व 351(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
आज दिनांक 12.03.2026 को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को फतुही तिराहे से समय लगभग 12:20 बजे गिरफ्तार किया गया।



