कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव बहुत जल्द शादी रचाने वाले हैं. कुलदीप, उनकी होने वाली पत्नी और करीबी रिश्तेदार इस समय उत्तराखंड के मसूरी में हैं और उनकी शादी का जश्न शुरू हो गया है. बता दें कुलदीप 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी करने वाले हैं.
14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में उनका शादी समारोह होना है. शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. कुलदीप और वंशिका इन तस्वीरों में बहुत प्यारे लग रहे हैं. दोनों ने डांस किया, ठुमके लगाए और इस दौरान उनके अच्छे दोस्त युजवेंद्र चहल भी एक अलग ही रंग में नजर आए, जिन्होंने खूब ठुमके लगाए. इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए.
कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 के दिन सगाई की थी. उनका सगाई समारोह लखनऊ में हुआ था और शादी भी उसी साल होने वाली थी. मगर कुलदीप के क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी.
Pictures from the wedding festivities of Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Mussoorie, Uttarakhand
Kuldeep Yadav is set to tie the knot with Vanshika tomorrow in Mussoorie. pic.twitter.com/DcBvbA5jRh
— ANI (@ANI) March 13, 2026
बताया दें कि होटल सवोय में गेस्ट्स के लिए 80 कमरे बुक किए गए हैं, होटल के अंदर ही संगीत कार्यक्रम के लिए अलग से व्यवस्था की गई है और वहीं पर मंडप तैयार किया गया है, जहां कुलदीप, वंशिका के साथ सात फेरे लेकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकारेंगे.
कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं. एमएस धोनी समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं. बता दें कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शादी समारोह में शामिल होंगे. 13 मार्च को हल्दी की रस्म शुरू हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं. शादी से जुड़ी रस्में 12 मार्च को ही शुरू हो गई थीं.
Kuldeep Yadav and his wife Vanshika are very excited for their wedding both are dancing with happiness.😅❤️🔥 pic.twitter.com/ZREgVf58aO
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026



