आजमगढ़

Azamgarh news:सच की रौशनी में डीलक्स त्रिवेणी-हर इल्ज़ाम का जवाब दस्तावेज़ों के नाम,दस्तावेज़ बोले ज़ोर से,इल्ज़ाम रहे ख़ामोश

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेहनगर रोड स्थित बिंद्रा बाजार में संचालित ट्रस्टेड ट्रेडिंग (बॉम्बे अलमीरा) ने “डीलक्स त्रिवेणी” उत्पाद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपना स्पष्ट और सशक्त पक्ष सामने रखकर पारदर्शिता का परिचय दिया है।कंपनी के स्वामी अहमद शेख एवं प्रतिनिधि सैफ शेख ने बताया कि “डीलक्स त्रिवेणी” के निर्माण एवं व्यापार के लिए उनके पास विधिवत एवं वैध ट्रेडमार्क लाइसेंस उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि हाल ही में Delhi High Court के आदेश के क्रम में गठित जांच टीम द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जिसमें कंपनी ने अपना अधिकृत लाइसेंस दस्तावेज टीम के अध्यक्ष/कमिश्नर को प्रस्तुत किया।कंपनी के अनुसार, संबंधित पक्ष द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत तथ्यों में उनके वैध लाइसेंस का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि, जांच के दौरान जब समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, तो टीम ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट में लाइसेंस संबंधी तथ्यों को सम्मिलित कर न्यायालय को अवगत कराया जाएगा।ट्रस्टेड ट्रेडिंग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह कानून का पूर्ण सम्मान करती है और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का अनुपालन कर रही है। कंपनी शीघ्र ही अपना पक्ष और लाइसेंस से जुड़े सभी प्रमाण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी, जिससे वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।कंपनी ने यह भी दोहराया कि “डीलक्स त्रिवेणी” का निर्माण पूर्ण वैधता, गुणवत्ता मानकों और नियमों के अनुरूप किया जा रहा है तथा आगे भी जारी रहेगा।व्यापारिक समुदाय और उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कंपनी ने कहा कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक तथ्यों पर ही विश्वास करें। ट्रस्टेड ट्रेडिंग ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य एवं दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर न्यायालय में उनका पक्ष मजबूत रूप से स्थापित होगा।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!