खेल

IPL 2026 के शुरू होने की बदली तारीख, शेड्यूल पर BCCI का बड़ा फैसला! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है, जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी IPL 2026 को लेकर फैंस ज्यादा चर्चा नहीं कर रहे हैं. लेकिन हम आपको बताएंगे कि आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत कब से होगी. सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख बदल गई है. तो आइए जानते हैं शेड्यूल को लेकर पूरा माजरा क्या है. 

ESPNcricinfo में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2026 आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी. आगे कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बताया पहले तय किया था कि टूर्नामेंट की शुरुआत 2 दिन पहले यानी 26 मार्च से होगी. आईपीएल की तरफ से 15 दिसंबर को सभी फ्रेंचाइजी को बता दिया गया था कि अगले सीजन के टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से होगी. 

कब होगा फाइनल?

आगे बताया गया कि 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते बैठक करेगी, जिसमें शेड्यूल जारी करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा सके. शेड्यूल में देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान न होने के कारण हुई है. 

चूंकि कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का होम ग्राउंड है. वहीं असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम ग्राउंड है. 

2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से जब भी देश में आम चुनाव हुए हैं या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो शेड्यूल दो भागों में जारी किया गया. इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. हालांकि दूसरी बात यह भी है कि फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल कब जारी किया जाता है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!