Azamgarh में साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत, 92,240/42,000 की धनराशि कराई गई वापस


जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित को पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। ग्राम गोरहरपुर निवासी मनोज कुमार सिंह के बैंक खाते से मोबाइल फोन गुम होने के बाद ₹92,240 की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई थी।घटना की शिकायत मिलते ही थाना अतरौलिया की साइबर हेल्पडेस्क टीम सक्रिय हो गई। प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रकरण की गहन जांच की। माननीय न्यायालय से फंड रिलीज ऑर्डर प्राप्त होने के उपरांत बैंक के नोडल अधिकारी के सहयोग से पीड़ित के खाते में पूरी ₹92,240 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।इस सराहनीय कार्य में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनपद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित को न्याय मिला, बल्कि आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित की जा सके।
Azamgarh पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी की पीड़िता को 42,000 वापस
थाना फूलपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को आजमगढ़ पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा अश्लील वीडियो देखने के नाम पर धोखाधड़ी कर पीड़िता के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹44,700 की धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई थी।
पीड़िता द्वारा तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹44,700 में से ₹42,000 की धनराशि आरोपी के खातों में होल्ड कराई।
माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹42,000 की धनराशि पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 दयानन्द, का0 दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा तथा म0का0 पूजा पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि साइबर अपराधों के विरुद्ध जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी की किसी भी घटना पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।



