राज्य

आबकारी नीति मामले में CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, ‘अगर अरविंद केजरीवाल सही थे तो…’

लंबे समय से चले आ रहे आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया. इस मामले में आरोपी बनाए गए 23 लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया. इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तेलंगाना की नेता के. कविता समेत अन्य 20 लोग शामिल थे. 

अरविंद केजरीवाल के पक्ष में आए फैसले के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं में तो खुशी की लहर है लेकिन वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सवाल उठा रहे हैं. इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी प्रतिक्रिया आई है. 

‘सही थे तो वापस क्यों ली शराब नीति?’- CM रेखा गुप्ता का सवाल

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया आदि के बरी होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “यह अभी निचली अदालत का फैसला हो सकता है. हम सब जानते हैं कि जब यह मामला उठा था तो किस तरह उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ की थी. 150 मोबाइल का डाटा उड़ा दिया गया था.”

इतना ही नहीं सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “मैं उनसे (अरविंद केजरीवाल से) पूछना चाहती हूं कि अगर वे सही थे तो क्यों उन्होंने तुरंत शराब नीति को वापस लिया? क्या वे यह कह सकते हैं कि जिस तरह उन्होंने इस पूरे सेक्टर को प्राइवेटाइज़ करने की दिशा में काम किया, वह सही है? उन्होंने दिल्ली की जनता के साथ बेईमानी की.

सीएम रेखा गुप्ता ने किया शीशमहल का जिक्र

एक बार फिर ‘शीशमहल’ का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “क्या आपने शीशमहल, स्कूल घोटाले में दिल्ली की जनता के साथ बेईमानी नहीं की? दिल्ली की जनता ने पहले ही न्याय कर दिया था और आपको दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया था. मैं समझती हूं कि अपर कोर्ट का भी आदेश जब आएगा तो उसमें भी न्याय होगा.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!