आजमगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार की जनसुनवाई में उमड़ा जनविश्वास

 

 

 

 

जनपद आजमगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) प्रेमशुख दरिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। उनकी कार्यशैली न केवल अनुशासित एवं परिणामोन्मुखी है, बल्कि आमजन के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण भी प्रदर्शित करती है।जनसुनवाई के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता के साथ खड़ा है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनपदवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सक्रियता,संवेदनशीलता एवं प्रभावी नेतृत्व की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!