आजमगढ़
Azamgarh News: श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन योग, साफ सफाई और पौधरोपण हुआ*


लालगंज आजमगढ़ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिवस योगाभ्यास के साथ प्रारम्भ हुआ । योगाभ्यास के उपरांत सभी स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने नाश्ता किया तत्पश्चात वे महाविद्यालय के साफ सफाई में जुट गए । इसके उपरांत स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने स्वयं बाटी, चोखा, सलाद बनाया और भोजन किया । द्वितीय सत्र में व्यक्तिगत परिचय, व्यक्तिगत रुचि से संबंधित कई कार्यक्रम हुए तथा पौधरोपण भी किया गया ।



