देश

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में मंगलवार (24 फरवरी) को ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा. राहुल ने कांग्रेस की महाचौपाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बेच दिया. उन्होंने इस दौरान चीन का मुद्दा भी उठाया. राहुल ने कहा कि चीन के टैंक भारत की सीमा में घुस गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर भी करारा जवाब दिया.

राहुल गांधी ने कहा, ‘संसद में आपने मेरा भाषण देखा था. प्रेसिडेंट एड्रेस होता है. उसमें हर साल राष्ट्रपति का भाषण होता है. उसके बाद पहला स्पीकर विपक्ष का नेता होता है. यह सिलसिला हर साल चला है. इस साल पहली बार लोकसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन को बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीच शुरू की और मुझे रोका गया.’ 

उन्होंने कहा, ‘मैंने नरवणे जी की बात उठाई, उन्होंने किताब लिखी है. उन्होंने सा लिखा कि जब चीन के टैंक हिन्दुस्तान के टैंक भारत के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह से ऑर्डर लिया पर उन्होंने जवाब नहीं दिया, फिर अजीत डोवाल से पूछा तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया.’

 

अपडेट जारी है…

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!