आजमगढ़

Azamgarh News:भूमाफिया सरकारी भीटा की जमीन पर कर रहे हैं कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

भूमाफिया सरकारी भीटा की जमीन पर कर रहे हैं कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

 

आजमगढ़। सठियांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटौरा में सरकारी भीटा (ग्राम समाज) की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव निवासी सरबजीत गौड़ पुत्र स्व, दहलू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भू-माफिया लोगों पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया की, गांव के सार्वजनिक उपयोग की भूमि (भीटा) पर बाहरी एवं दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही हैं। सरबजीत गौड़ का बताया कि उन्होंने सिविल कोर्ट के आदेश भी मौके पर दिखाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस लेखपाल मौके पर पहुंचे और कब्जा रोकने का प्रयास किया, लेकिन भूमाफिया जबरन भीटा कब्जा कर रहे हैं

पीड़ित ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधिन

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के प्रयास की सूचना से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणो का कहना है कि भीटा की जमीन गांव के सामुदायिक उपयोग की संपत्ति है, जिस पर अवैध कब्जा होने से भविष्य में सार्वजनिक उपयोग प्रभावित होगा। दबंग भू माफियाओं को लेकर ग्रामीणों मे है आक्रोश

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!