आजमगढ़

Azamgarh News: इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, बैंक जाते समय हुआ हादसा

 

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक पैसा निकालने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना जीयनपुर से बिलरियागंज मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने अचानक पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान युवराज (लगभग 18 वर्ष) पुत्र गुड्डू निवासी डेवड़ा दामोदरपुर थाना कंधरापुर तथा उसके दोस्त शिवम कुमार उम्र (लगभग 18 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़ागांव थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से पैसा निकालने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।
इधर, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ लिया

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!