आजमगढ़

Azamgarh news :पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज ने सुनी लोगों की समस्याएं निराकरण का दिया निर्देश

आजमगढ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं। डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!