देश

पायलट ने जानबूझकर किया था प्लेन क्रैश? अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर दावे पर सरकार का जवाब

गुजरात के अहमदाबाद शहर में पिछले साल एअर इंडिया के फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी. इस भीषण प्लेन क्रैश के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले में गहन जांच शुरू की. हालांकि, विमान हादसे की जांच के बीच कुछ अटकलें सामने आईं, जिसमें कहा गया कि विमान के पायलट ने जानबूझकर इस भीषण प्लेन क्रैश को अंजाम दिया था. जिस पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है.

AAIB ने आधिकारिक बयान में क्या कहा?

AAIB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया के भीषण प्लेन क्रैश मामले की गहन जांच अभी पूरी नहीं हुई है और कोई अंतिम नतीजा नहीं निकाला गया है. ऐसे में अंतिम नतीजे से पहले इस मामले में किसी भी शख्स या कारण को दोषी ठहराना सही नहीं होगा.

जांच एजेंसी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि हादसे की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन ये खबरें गलत और अटकलों पर आधारित हैं. लोगों से अपील की है कि वे इस गंभीर मामले में सिर्फ आधिकारिक बयान और जांच की अंतिम रिपोर्ट के सामने आने का इंतजार करें.

सारे तथ्यों की पुष्टि के बाद निकलेगा अंतिम नतीजा- AAIB

AAIB ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि मामले की जांच प्रोफेसनल तरीके से और पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है. जांच में स्थिति की समीक्षा जारी है और संबंधित तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम आधिकारिक नतीजे की घोषणा की जाएगी. क्योंकि विमान दुर्घटना की जांच एक बहुत ही कॉम्प्लेक्स और टेक्निकल प्रोसेस है. इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का रिव्यू, टेक्निकल इंस्पेक्शन, वेदर कंडीशन के साथ कई अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच की जाती है. ऐसे में जांच के पूरा होने से पहले किसी भी तरह के फैसले पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!