Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 वर्षीय आशीष यादव उर्फ सूरत यादव को गिरफ्तार किया है, जिस पर गंभीर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है।
घटना की जानकारी अनुसार, दिनांक 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे वादी अतुल कुमार जायसवाल विवाह समारोह के लिए जा रहे थे। तभी समौधी तिराहे रोडवेज के पास पुराने रंजिश को लेकर आरोपीगण ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व रम्बा से सिर पर प्रहार कर अतुल कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य व्यक्तियों को भी मारपीट कर धमकाया गया।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मुकदमा संख्या 43/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आशीष यादव सहित अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए।
पुलिस उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र ने 12 फरवरी 2026 को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में निगरानी रखी। मुखबिर से सूचना मिलने पर रामलीला मैदान मुबारकपुर से आशीष यादव को सुबह 7:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी की जानकारी आरोपी के परिजनों को भी दी गई।



