राज्य

UP बना डिफेंस हब! लखनऊ में गूंजेगी ब्रह्मोस की दहाड़, CM योगी ने सोशल मीडिया पर बदली कवर इमेज

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 के बाद एक कड़ा सामरिक संदेश देते हुए प्रदेश की छवि को ‘सॉफ्ट’ से ‘हार्ड पावर’ की ओर मोड़ दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बदली गई उनकी नई कवर इमेज, जिसमें लखनऊ में निर्मित हो रही ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ को प्रमुखता दी गई है, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब यूपी केवल कृषि या पर्यटन तक सीमित नहीं है.

₹9.12 लाख करोड़ के इस ऐतिहासिक बजट के केंद्र में रक्षा उत्पादन, बुनियादी ढांचा और सुरक्षा का एक ऐसा ‘त्रिवेणी मॉडल’ है, जो प्रदेश को ‘फर्श से अर्श’ तक ले जाने का रोडमैप तैयार करता है. यह बदलाव उत्तर प्रदेश को भारत के नए विकास इंजन और एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में स्थापित करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सोच को दर्शाता है.

UP बना डिफेंस हब! लखनऊ में गूंजेगी ब्रह्मोस की दहाड़, CM योगी ने सोशल मीडिया पर बदली कवर इमेज

विकास के साथ-साथ सामरिक शक्ति के संगम पर खड़ा है यूपी

राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण की प्रगति और रक्षा गलियारे में हो रहे निवेश ने वैश्विक निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. सीएम योगी का ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश यह साफ करता है कि राज्य अब विकास के साथ-साथ सामरिक शक्ति के संगम पर खड़ा है.

लखनऊ के सरोजिनी नगर में स्थापित ब्रह्मोस नेक्स्ट-जेन (BrahMos-NG) मिसाइल विनिर्माण केंद्र उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. लगभग 80 एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक रक्षा नोड न केवल भारत की सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है, बल्कि लखनऊ को वैश्विक रक्षा मानचित्र पर एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में भी स्थापित कर रहा है.

उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का एक वैश्विक हब बनाना है लक्ष्य

यहां ब्रह्मोस मिसाइल के हल्के और अधिक घातक संस्करण का निर्माण किया जा रहा है, जिसे सुखोई-30 MKI जैसे लड़ाकू विमानों पर तैनात किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का एक वैश्विक हब बनाना है, जहां अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण न केवल सेना को सशक्त करेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार और तकनीक का भी सृजन करेगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!