उस्मान तारिक के गेंदबाजी को लेकर भारतीय खिलाड़ी से भिड़े अश्विन, ‘कहा- पूरी तरह लीगल…’

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर विवाद जारी है, कोई इसे सही तो कोई गलत बता रहा है. इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने उनके समर्थन में एक पोस्ट किया है. उनके अनुसार गेंद डालने से पहले थोड़ी देर रुकने में कुछ गलत नहीं है. भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने उस्मान के एक्शन पर सवाल उठाए थे, जिसको रिपोस्ट करते हुए अश्विन ने इस एक्शन का समर्थन किया.
उस्मान तारिक पाकिस्तान के स्पिनर गेंदबाज हैं, जो अभी तक 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. यूएसए के खिलाफ उस्मान ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए, हालांकि उनकी अगली परीक्षा भारत के खिलाफ होगी. बता दें कि उस्मान का गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है, उनका हाथ नीचे से आता है और वह गेंद रिलीज करने से पहले थोड़ी देर रुकते भी हैं. उन पर ‘चकिंग’ के आरोप नए नहीं है, बल्कि पीएसएल में भी इस पर सवाल उठे थे.
श्रीवत्स गोस्वामी ने ‘एक्स’ पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इसकी इजाजत तो फुटबॉल में भी नहीं होती कि आप पेनल्टी रन-अप में पॉज लें. ये कैसे ठीक हो सकता है? एक्शन ठीक है लेकिन ये पॉज? वो भी गेंद डालने से पहले, ये सही में ऐसे ही जारी नहीं हो सकता.”
अश्विन ने किया उस्मान तारिक के एक्शन का समर्थन?
अश्विन ने इसके जवाब में लिखा, “सहमत हूं, फुटबॉल में इसकी इजाजत नहीं है. जब बल्लेबाज अंपायर या गेंदबाज को बताए बिना स्विच हिट या रिवर्स कर सकता है, तो एक तरफ बैटिंग शुरू करने के बाद, ये रोक सिर्फ गेंदबाज तक ही क्यों हैं? असल में, बॉलर को अंपायर को बताए बिना बॉलिंग करने का हाथ बदलने की इजाज़त नहीं है. उन्हें पहले वह नियम बदलना चाहिए.”
Okay, let me make it as clear as possible. Firstly, the legalities of his action can only be tested at an ICC bowling action testing Centre.
Secondly, there is a 15° rule under which a bowler needs to keep his elbow and straighten it and to judge if a bowler is bowling within… pic.twitter.com/RbTkY6xJ3h
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) February 11, 2026
ये पूरी तरह लीगल है- अश्विन
अश्विन ने इसके बाद एक और पोस्ट करते हुए लिखा,”ठीक है. मैं साफ कर दूं कि सिर्फ आईसीसी बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर में ही उसके एक्शन की कानूनी वैधता कि जांच की जा सकती है. दूसरा, एक 15 डिग्री का नियम है जिसके तहत बॉलर को अपनी कोहनी सीधी रखनी होती है और ऑनफील्ड अंपायर के लिए यह तय करना नामुमकिन है कि बॉलर उस 15 डिग्री के निशान के अंदर बॉलिंग कर रहा है या नहीं. इसका एकमात्र समाधान कॉम्पिटिशन में रियल टाइम टेस्टिंग टूल होना है. ऊपर बताई गई बातें एक ग्रे एरिया हैं और किसी पर ग्रे एरिया का इस्तेमाल करने का आरोप लगाना गलत है. आखिर में, क्रीज पर रुकना लीगल है या नहीं, और मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से लीगल है क्योंकि यह उनका रेगुलर एक्शन है.”



