देश

‘अमेरिका ने 6 गुना बढ़ाया टैरिफ, हमसे बराबरी पर आकर बात करें’, ट्रेड डील पर राहुल गांधी का ट्रंप को सीधा मैसेज

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (11 फरवरी) को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में भारतीय डेटा का फायदा उठाने की बात कही. कांग्रेस सांसद ने ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत पर पहले तीन फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगता था, जो अब बढ़कर 18 फीसदी पहुंच चुका है, यानी इसमें 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है.

भारत और अमेरिका के बीच फरवरी की शुरुआत में ही व्यापारिक समझौता हुआ था. इस डील के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क को 25 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसके अलावा, भारत के रूसी तेल की खरीद को लेकर लगाए गए 25 फीसदी के अतिरिक्त शुल्क को भी हटा दिया गया है.

इंडिया गठबंधन कर सकता था बेहतर ट्रेड डील – राहुल गांधी

राहुल ने कहा, ट्रेड डील पर इंडिया गठबंधन ट्रंप के साथ बातचीत को बेहतर ढंग से कर सकता था. अलायंस की ओर से यह पक्ष रखा जाता कि इस समीकरण में सबसे ज्यादा अहम भारतीय डेटा है. उन्होंने कहा, “अगर हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहे होते, तो हम कहते कि भारतीय डेटा सबसे महत्वपूर्ण एसेट है जो डॉलर को प्रोटेक्ट कर सकती है.”

हम बात करते तो रखते तीन शर्तें: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि अगर इंडिया अलायंस अमेरिका के साथ बातचीत करता तो तीन शर्तों को रखता.  राहुल ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, अगर आप इस डेटा तक पहुंच चाहते हैं, तो कृपया समझें कि आप हमसे बराबरी के स्तर पर बात करेंगे. आप हमसे इस तरह बात नहीं करेंगे जैसे हम आपके अधीनस्थ हों. दूसरा आप यह समझें कि हमारी हमारी एनर्जी हमारी ऊर्जा सुरक्षा है, हम इसकी रक्षा करेंगे. तीसरी यह कि आपको अपने किसानों की रक्षा करनी है, लेकिन हम भी अपने किसानों की रक्षा करेंगे.’

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा, सरकार ने देश के गरीब किसानों को कुचलने के दरवाजे खोल दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय कपड़ा इंडस्ट्री भी ‘खत्म’ हो चुकी है.  उन्होंने कहा, अगर अमेरिका को महाशक्ति बने रहना है और डॉलर को प्रोटेक्ट करना है तो भारतीय डेटा की अहमियत को समझना होगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!