आजमगढ़

आजमगढ़ में कोटेदार संघ की बैठक में हुंकार:17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव की बनी रणनीति

ठेकमा /आजमगढ़:ठेकमा ब्लॉक सभागार में कोटेदार संघ की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष विजय कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने किया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और कोटेदारों की लंबित मांगों को लेकर निर्णायक चर्चा की गई।

लखनऊ कूच की तैयारी:

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव रहा। जिला अध्यक्ष विजय कुमार राय ने उपस्थित कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में भारी संख्या में कोटेदार लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर रणनीति तैयार की गई और सभी को एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

तकनीकी प्रशिक्षण और आयुष्मान सेवा:

संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ कोटेदारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए ब्लॉक ऑपरेटर द्वारा नई सॉफ्टवेयर मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोटेदारों को आयुष्मान आईडी वितरित की, जिससे अब कोटेदार अपनी दुकानों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष सर्वेश यादव, तहसील अध्यक्ष राजपति यादव, मनवास यादव, इंद्रमणि राम, मुन्ना गुप्ता सहित ब्लॉक के तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!