उलटफेर छोड़ो, NZ ने उड़ा दी धज्जियां, 10 विकेट से जीता मैच; 28 गेंद पहले 174 का टारगेट चेज

New Zealand vs UAE Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने UAE टीम को बुरी तरह रौंदते हुए 10 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक मैदान में टीम साइफर्ट और फिन एलन ने जो तबाही मचाई, उसे देख पूरी दुनिया दंग रन गई. दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. न्यूजीलैंड को 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28 गेंद पहले ही हासिल कर लिया.
इस मैच में UAE की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान मुहम्मद वसीम के 66 रन और अलीशान शराफू के 55 रनों की बदौलत यूएई की टीम 173 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स को एक ही ओवर में 27 रन भी पड़े.
न्यूजीलैंड की बंपर जीत
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. टिम साइफर्ट ने 42 गेंद में 89 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरी ओर फिन एलन भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने 50 गेंद में 84 रन बनाए. उन्होंने भी अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. यह विकेट के मामले में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत है. न्यूजीलैंड से पहले 5 टीम टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट की जीत दर्ज कर चुकी हैं.
यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के दम पर न्यूजीलैंड ने ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा, जो अभी 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. अब कीवी टीम का अगला मैच 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा.
यह भी पढ़ें:
श्रीलंका टीम को लगा बड़ा झटका, 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ यह मिस्ट्री स्पिनर
कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? किसके कहने पर लिया यू-टर्न? ICC ने कितनी शर्तें मानी? लाहौर मीटिंग की इनसाइड स्टोरी



